फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में उमड़ी भीड़, 89.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
शामली सीएचसी में टीका लगवाने के लिये लगी लाइन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मेगा कैंप में उमड़ी भीड़, 89.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। इस माह के पहले मेगा कैंप में कोरोनारोधी टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की भीड़ लगी रही। जिले में 71 बूथों पर हुए टीकाकरण में 27 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 89.39 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जिले में 24129 लोगों को टीके लगे हैं।
कोरोना से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने के लिए शासन ने हर महीने तीन मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस माह का पहला मेगा कैंप सोमवार को आयोजित हुआ। जिले में 71 बूथों पर टीकाकरण किया गया। पांच हजार लोगों को कोवैक्सीन और 22 हजार लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन यानि 27 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लाभार्थियों को बूथों पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई। रजिस्ट्रेशन व सत्यापन के लिए परिषदीय विद्यालयों के हर बूथ पर दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी बूथों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ लगी रही और कतार में खड़े होकर उन्हें टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया मेगा कैंप में 27 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 24129 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 19378 को पहली डोज व 4751 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 89.37 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 2397 वॉयल खर्च हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 151762 को पहली डोज और 56226 लोगों को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के उम्र वालों में 254044 लोगों को पहली डोज और 25582 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें