फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी अब्दुल वाहिद ने जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने इस पूरे मामले को एक अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह से जुड़ा बताते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

गांव इस्लामपुर घसौली निवासी अब्दुल वाहिद कांधला में दुकान करते हैं। शिकायत पत्र में बताया कि उनकी मुलाकात बीते एक अगस्त को संजू उर्फ सोलंकी नामक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। संजू और सोयब ने उन्हें बताया कि एम्स ऋषिकेश के पूर्व डायरेक्टर रविकांत शर्मा अपनी दवा फैक्टरी के लिए हरियाणा के सोनीपत जनपद के गांव बुड़वासनी में जमीन खरीदना चाहते हैं।
सौदा 3 किल्ला जमीन का 2.90 करोड़ रुपये प्रति किल्ला के हिसाब से तय किया गया। कुल 8.70 करोड़ रुपये की डील हुई। बिजेंद्र उर्फ सोनू नामक व्यक्ति ने किसान हरीश कुमार से अब्दुल की मुलाकात कराई। बयाने में अब्दुल ने 14 लाख, अकबर ने 10 लाख और डायरेक्टर के पीए जयप्रकाश शर्मा ने 12 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि 11 अगस्त को 50 रुपये के स्टांप पेपर पर इकरारनामा तैयार किया गया और 7 सितंबर को रजिस्ट्री तय हुई थी। आरोप है कि पीए जयप्रकाश ने 7 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए, जिसकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर मौजूद है। बाद में उसने और 2 लाख रुपये की मांग की।
जब पीड़ित ने रकम वापस करने की बात कही तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने संजू, सोयब, जयप्रकाश सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, साजिश और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें