फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो लूट की वारदात

Sat, 16 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद पहुंचे सांसद हुकुम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक के बाद एक दो लूट की वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बस पूछताछ करती रही और बदमाश घटना कर आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी पशु व्यापारी महबूब बाइक से गांव किवाना में किसान भूरा के पास जा रहा था। व्यापारी के पास 76,300 रुपये थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे गांव किवाना मोड़ के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया।  मारपीट करके उससे नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने मामले की सूचना राहगीरों की मदद से पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अभी पुलिस पीड़ित व्यापारी से वारदात के बारे में जानकारी हासिल कर ही रही थी कि बदमाशों ने दूसरी जगह लूट की वारदात कर डाली। कैराना कांधला द्रोण पब्लिक स्कूल के समीप के समीप बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी रोनक अली और सूर्य प्रताप से हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया।
विज्ञापन


विरोध किए जाने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी और 14,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। पुलिस ने पीड़ित बैंककर्मियों से पूछताछ की। दिनदहाडे़ पशु व्यापारी और बैंककर्मियों से लूट होने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। इन वारदात से लोगों में पुलिस विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। उधर, मामले में थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि वारदात व्यापारी वाला मामला आपसी लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। वहीं, बैंककर्मियों से हुई लूटपाट के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें