फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के मरने पर गुस्साई भीड़ ने ट्रक फूंका

Fri, 22 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर खोड़समा के पास गोवंश के मरने पर ट्रकमें ग्रामीणों ने लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के खोडसमा में देर रात पकड़े गए गोवंश से भरे ट्रक में मृत गोवंश को देखकर भीड़ आपा खो बैठी। मृत गोवंश को मिट्टी में दबाने के लिए पुलिस ट्रक को छोड़कर गांव के दूसरे छोर पर पहुंची तो भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गाव खोड़समा में गत रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने एक ट्रक को रुकवा कर जांच की तो उसमें करीब एक दर्जन गोवंश को एक के ऊपर एक करके लादा गया था। ग्रामीणों ने चालक और क्लीनर को पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने ट्रक को खुलवाया और देखा कि उनमें कई गोवंश मृत पड़े हुए हैं। इससे भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। ग्रामीणों ने चालक और क्लीनर को जमकर पीटा। सूचना पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने में भिजवा दिया।

 पुलिस ने गोवंश को बाहर निकाला और मृत गोवंश को मिट्टी में दबाने के लिए वहां से कुछ दूरी पर ले गए। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। ट्रक में आग लगने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला बिगड़ता देख भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

देर रात इस मामले में पुलिस ने ट्रक में तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले तीस-चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ  तोड़फोड़ ,आगजनी व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न  करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें