फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को सिर कूंचकर मार डाला

Fri, 22 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
बांदा। कई दिनों से चल रही गृहकलह में पति ने पत्नी को रोटी बेलने वाले पत्थर (हुलसा) से कूंचकर मौत के घाट उतारकर फरार हो गया। आरोपी पति को शराब का लती बताया गया है। सूचना के बाद पहुंची ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे दलित वर्ग की मीरा देवी (45) की उसके पति कालीचरण वर्मा ने घर मेें रखे पत्थर के हुलसा से सिर में ताबड़तोड़ वार कर हत्या की दी। खून में लथपथ मीरा वहीं ढेर हो गई। आरोपी पति भाग निकला। हालांकि कुछ पड़ोसियों को कहना है कि भागते समय उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। सूचना पर आई पुलिस ने शव के नजदीक पड़ा खून से सना हुलसा बरामद किया।

ग्रामीणों के मुताबिक कालीचरन वर्मा शराब का लती है। अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। इधर कई दिनों से भी विवाद हो रहा था। देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शुक्रवार को पति कालीचरन तिल बेचकर लौटा था।
विज्ञापन


जो पैसा मिला उससे शराब पी और घर आ गया। इसी बात पर पत्नी से उसका विवाद हो गया। आपा खो बैठे कालीचरन ने नजदीक रखा पत्थर का हुलसा मीरा के सिर में मार दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी तो कालीचरन ने ताबड़तोड़ कई और वार उसके सिर पर कर दिए। मीरा की मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका मीरा देवी के भाई नत्थू वर्मा ने तहरीर देकर कालीचरन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालीचरन के पास कुछ बीघा जमीन बताई गई है। परिवार में एक पुत्री और दो पुत्र हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार और कोतवाली प्रभारी ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें