फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला को बंधक बना दो लाख लूटे

Mon, 03 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुसे बदमाशों ने अधेड़ महिला को बंधक बनाकर दो लाख का माल लूट ले गए। विरोध पर बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके हाथ-पैर चारपाई में बांध दिया। सुबह खेत से घर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू की है।

हसनगंज थाना क्षेत्र के जिंदासपुर निवासी सुक्खा (55) पत्नी स्वर्णमंगल शनिवार रात घर में अकेली थी। पति व परिवार के सात अन्य लोग पुत्तई उसकी पत्नी चम्पा, भाई पप्पू, महेंद्र, शिवचरन, सचिन और रश्मि पास के बहरौली जहानपुर गांव में गेहूं की फसल काटने गए थे। तभी देर रात घर में घुसे दो बदमाशों ने गृहस्वामिनी सुक्खा को बंधक बना लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बाद में उसके हाथ-पैर चारपाई में बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख न सके इसलिए बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाश जेवर-नगदी मिलाकर करीब दो लाख का माल ले गए। रविवार सुबह गांव का ही गौरी नाम का युवक खोया लेने के लिए सुक्खा के घर पहुंचा तब घटना का पता चला। उसने महिला के भतीजे जितेंद्र को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जितेंद्र ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आननफानन में एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुत्तई ने पुलिस को तहरीर दी है। जिला अस्पताल में मौजूद शिवचरन ने बताया कि कुछ दिनों पहले जितेंद्र व राम प्रताप का झगड़ा हुआ था। जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। शक है कि इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें