फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कस्बा चौसाना में बाइकर्स युवक से जेवर और नगदी से भरा थैला लूट ले गए

Thu, 06 Oct 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चौसाना। कस्बा चौसाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से नगदी और जेवर से भरा थैला लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


चौसाना निवासी भगत पुत्र सेवाराम ब्याज पर पैसा बांटने का कार्य करता है। उसने कस्बा में ही एक आफिस बना रखा है। बुधवार रात करीब सात बजे वह अपने ऑफिस से दो किग्रा चांदी, पांच तौले सोने के आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये नकदी थैले में रखकर पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर आतंकित करके उससे थैला लूटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित भगत ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। 

सूचना मिलने पर चौसाना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कराई गई। काफी प्रयास के बावजूद बदमाशों का सुराग नहीं मिला। पीड़ित भगत ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


रेकी कर वारदात को अंजाम दिया 
जिस अंदाज में बाइक सवार  बदमाशों ने वारदात को अंजाम           दिया, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों          ने पूर्व में ही रेकी कर रखी थी। बदमाशों को सटीक सूचना थी कि भगत अपने ऑफिस से किस           समय घर के लिए रवाना होगा।           इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने   उसे शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें