कांधला)। गांव कनियान में चोरों ने शनिवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी सहित जेवरात चोरी उड़ा ले गए।
पीड़ितों को सुबह होने पर चोरी का पता चला। सुबह पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव कनियान में शनिवार की रात में किसान रामकुमार पुत्र जहान सिंह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। रात में चोरों ने घर में घुसकर मकान के ताले तोड़कर घर में रखी एक लाख 50 हजार रुपये की नगदी ओर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही किसान सोहनवीर सिंह पुत्र तेजपाल के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने वहां से पांच हजार की नगदी तथा जेवरात चोरी कर लिए।
चोरों ने रूपेंद्र पुत्र खिलारी के मकान में घुसकर वहां ताले तोड़कर चार हजार रुपये की नगदी व जेवरात सहित अन्य कीमती सामान ले गए। रविवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने एमएस गिल ने लोगों को समझाया तथा जल्द ही चोरी की वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।