फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर चस्पा किया धमकी भरा पत्र

Thu, 17 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव लपराना में एक मकान पर धमकी भरी चिट्ठी लगा दी गई। धमकी दी गई है कि पंचायत चुनाव में यदि हमें समर्थन नहीं किया, तो पूरे परिवार को अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित मकान मालिक ने थाना झिंझाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव लपराना निवासी रणवीर सिंह ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसके मकान पर बुधवार सुबह एक चिट्ठी चिपकी मिली। जिसमें पंचायत चुनाव में उसके प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी गई है।
 पीड़ित का कहना है कि धमकी भरी चिट्ठी लगाने वाला युवक भी उन्हीं के गांव का है। रणवीर सिंह ने वह चिट्ठी भी पुलिस को सौंप दी है। कार्यवाहक प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने इस चिट्ठी की जांच दरोगा मजोज कुमार को साैंपी है। गौरतलब है कि लपराना में गत तीन वर्षों से दो पक्षों में खूनी रंजिश चल रही है। अब तक दोनों पक्षों से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें