फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली चीनी मिल कर्मी को गोली मारने के केस की 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Thu, 13 Oct 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। शुगर मिल कर्मी को गोली मारने वाले हमलावरों का 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई। कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी राजपाल शामली शुगर मिल में नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब छह बजे वह ड्यूटी खत्म होने पर बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर जब वह गांव बलवा गेट के पास पहुंचा, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने राजपाल पर दो फायर झोंके। एक गोली राजपाल के हाथ में, जबकि दूसरी छाती पर लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। 
सूचना पर पहुंची शामली कोतवाली पुलिस ने घायल को शामली स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते राजपाल को मेरठ रेफर कर दिया गया।

वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को हुए 24 घंटे से ज्यादा बीत गए, लेकिन अब तक पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि राजपाल को गोली मारने वाले कौन थे और उसे गोली क्यों मारी गई। इतना ही नहीं मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें