फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बदमाशों का धावा, तोड़फोड़

Wed, 30 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कुड़ाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती देर शाम तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया और तोड़फोड़ करते हुए लूट का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


नगर के कुड़ाना रोड पर अशोक फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। बताया इस पर नारायण, परवेज श्याम तीन सेल्समैन कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम तीनों अपना काम कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन्होंने आते ही परवेज के साथ लाठी-डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दी।

तीनों युवकों ने वहां पर तोड़फोड़ की तथा परवेज से लूट का प्रयास किया, लेकिन घबराया परवेज भागकर पेट्रोल पंप पर बने कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा दी। पीड़ित ने अंदर से ही पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास किए जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। इससे कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हालांकि कोतवाली प्रभारी कुलदीप का कहना है कि लूट की सूचना आई थी, पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सिंभालका के लड़कों के साथ किसी बात को लेकर पूर्व में कोई कहासुनी हो गई थी। उसी के को लेकर तीन युवक आए थे। तहरीर आते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें