फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में नाकाम प्रेमी युगल ने दे दी जान

Thu, 24 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना(शामली)। प्यार में नाकाम प्रेमी युगल ने मौत का रास्ता चुन लिया। पहले दोनों ने जहर खाया। इसके बाद में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद को गोली से उड़ा दिया। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी की पानीपत अस्पताल में मौत हुई। यह सनसनीखेज वारदात गांव भूरा में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


गांव भूरा निवासी सुभा की पुत्री ब्रजेश(28) की शादी करीब आठ साल पूर्व बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव बावली निवासी विनोद से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। कुछ दिनों से ब्रजेश का अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते वह पिछले करीब एक माह से अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को ब्रजेश अपनी बहन सीमा के साथ गांव के ही अनिल उर्फ बिल्लू (36) पुत्र रामपाल गुर्जर के खेत पर गई थी।

जहां गन्ने की छोल लगी थी। खेत पर अनिल, उसका नौकर अफजाल भी मौजूद था। अफजाल और सीमा के मुताबिक ब्रजेश और अनिल दोनों एक साथ बैठे हुए थे। दोनों ने पहले कुछ खाया। जिसके बाद अचानक गोलियों की आवाज आई। गोलियाें की आवाज सुनकर अफजाल व सीमा घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां ब्रजेश व अनिल लहूलुहान हालत में पड़े थे। जहां ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अनिल की सांस चल रही थी। अफजाल ने तुरंत गांव में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन खेत की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


इस दौरान अफजाल से घायल अनिल ने कहा कि हमारे प्यार को कोई समझ नहीं पाया, न तो हमारे घर वाले समझे और न ही दुनिया वाले। इसलिए हमने खुदकुशी कर ली। इस बीच अनिल के परिजन पहुंच गए और अनिल को पानीपत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिठाई का खाली डिब्बा, जहर की गोलियां, एक तमंचा व खोखे बरामद किए। पुलिस ने ब्रजेश का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

साथ ही पुलिस ने नौकर अफजाल व ब्रजेश की बहन सीमा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कोतवाली में सीमा ने बताया कि शायद दोनों में प्यार था, लेकिन हमें इस बारे में जानकारी नहीं है। बुधवार को ब्रजेश का पति उसे लेने आने वाला था। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों ने पहले जहर खाया। पहले अनिल ने ब्रजेश को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली। सीमा की ओर से अनिल के खिलाफ तहरीर दी गई है। अब अनिल की भी मौत होने के बाद उसमें आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें