फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला फुसलाकर किया किशोरी का अपहरण

Thu, 02 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन।  क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी युवक ने गांव की ही किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी देवी सिंह ने बुधवार को थानाभवन थाने में तहरीर दी। देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार सहित एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही मोनू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब वह शादी समारोह से घर लौटे, तो घटना का पता लगा। देवी सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर भी आरोपी युवक का सहयोग करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें