फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता पंचायत में चले लात-घूंसे

Mon, 16 Nov 2015 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दंपति के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग चोटिल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ  थाने में तहरीर दी ।
विज्ञापन


कांधला देहात नई बस्ती निवासी शादाब का निकाह तीन वर्ष पूर्व कस्बे की युवती के साथ हुआ था। विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके चलते पिछले कुछ समय से विवाहिता मायके में रह रही है। कई बार दोनों पक्षों में आपस में समझौते को बातचीत कराई, लेकिन सहमति नहीं बनी।

शनिवार को फिर से दंपति के मन मुटाव के मामले में दोनों पक्षों और उनके रिश्तेदारों की पंचायत हो रही थी। पंचायत में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया, जो मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों में लात घुसे चले। इसमें ससुराल पक्ष से जहीर ,शबनम, खुर्शीदा चोटिल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से खुशनसीब और पिता रियाज घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें