फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

Mon, 16 Nov 2015 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर से शनिवार की रात अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोर उठा ले गए। चोरी गई राम, सीता और दशरथ की मूर्तियां मंदिर में 67 साल पहले स्थापित की गई थीं।
विज्ञापन


पुजारी रामलाल यादव की मानें तो चोरी गई मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन एक करोड़ है। रविवार की सुबह चोरी का पता चला तो पूरे इलाके में हल्ला मच गया।

पुजारी के मुताबिक पुलिस को सूचना दे दी गई है जबकि थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

मुंगराबादशाहपुर कस्बे में प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर काफी पुराना है। प्रथम तल पर स्थित मंदिर में राम, सीता और दशरथ की अष्टधातु निर्मित मूर्ति स्थापित की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात में मंदिर का गेट बंद कर पुजारी रामलाल यादव ग्राउंड फ्लोर पर सोयेे थे। सुबह वह मंदिर की सफाई करने के लिए गए तो देखा चैनल का ताला टूटा था और मंदिर में रखी मूर्तियां गायब थीं।

उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।  थोड़ी ही देर में पूरे क्षेत्र में मूर्ति चोरी होने का हल्ला मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के साथ मंदिर के पुजारी थाने पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 सूचना पर पुलिस भी मौके  पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसी इलाके में डीजीपी के पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री के आगमन के कारण थानाध्यक्ष शनिवार से व्यस्त थे। मंदिर से मूर्ति चोरी होने की घटना के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें