फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
थानाभवन। आत्महत्या की चेतावनी देने वाली छात्रा की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। उधर, आरोपी युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि छात्रा उनके परिवार को परेशान करती है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर के मजरा दुलावा निवासी एमए की छात्रा ने गांव के ही शादीशुदा युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसपी आफिस पहुंची थी। आरोप था कि थानाभवन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर छात्रा ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मिंटू पुत्र जगरोशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, मिन्टू की पत्नी बच्चों के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है। छात्रा के परिवार से कुछ दिन पूर्व उनका विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत जलालाबाद पुलिस चौकी पर की गई थी। 
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर गत 24 नवंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत पत्र भेजा था, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी भवन के यहां आई हुई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें