फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी विरेंद्र पर मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के कांधला में बिना अनुमति जनसभा करने के प्रकरण में पुलिस ने सपा एमएलसी व पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लघंन करने का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर सपा एमएलसी के कार्यकर्ताओं में खलबली मची है । 
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व मंत्री व सपा एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ कैराना कांधला रोड स्थित मयूर टाकीज के पास अपने निजी घेर में समर्थकों के साथ मौजूद थे । इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते चुनावी माहौल पर चर्चा की। चौधरी विरेंद्र सिंह इस जनसभा की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इसके पश्चात मीडिया पर सभा की चर्चा आने के बाद पुलिस प्रशासन व चुनाव आयोग ने मामला संज्ञान में लिया । थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सपा एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कैराना रोड़ स्थित एक घेर में मौजूद अपने समर्थकों के साथ चुनाव के बारे में चर्चा की । जिसकी कोई अनुमति नहीं थी बिना अनुमति के इस तरह से सभा करना धारा 144 का उल्लंघन में आता है इस सूचना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। जांच के अनुसार अनुमति के एक सभा हुई। इसके आयोजक सपा एमएलसी   विरेंद्र सिंह रहे । 
विज्ञापन


बिना अनुमति के सभा किए जाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू की दी गई है। सपा एमएलसी की सभा के बाद रिपोर्ट दर्ज होने पर उनके समर्थकों में खलबली मची हुई है । थाना प्रभारी नरेश चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें