फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द करें गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना। दुराचार और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपी आए दिन पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते है। पीड़ित युवती की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि पिछले साल गांव के ही युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया था। जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आरोपियों के हौसले बुलंद हो गये तथा कुछ माह पूर्व उसकी पुत्री के साथ आरोपियों ने दुराचार किया। 

पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने दुराचार का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। एसपी से शिकायत करते हुए  आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें