फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वार बेचने जा रहे युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Nov 2015 12:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्वार लेकर शामली बेचने जा रहे रामड़ा निवासी युवक पर आधा दर्जन लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचों से फायर भी किए। गंभीर रूप से युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब  छह बजे गांव रामड़ा निवासी आरिफ और उसका भाई सलीम ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्वार लादकर बेचने के लिए शामली जा रहे थे। शामली बाईपास पर आर्यपुरी ईट भट्ठे के पास गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने दोनों भाइयों पर तमंचे से फायरिंग कर दिया।

फायरिंग के दौरान सलीम ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई, लेकिन आरिफ को हमलावरों ने घेरकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सलीम की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बाद में घायल के भाई तसलीम ने कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

कार में सवार चिकित्सक पिता- पुत्र पर हमला
झिंझाना। क्षेत्र के गांव होसंगपुर निवासी डाक्टर तीरथपाल व उनके पुत्र डाक्टर अजय सोमवार शाम कार से अपने गांव से झिंझाना स्थित नर्सिंग होम आ रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी।  पुलिस के अनुसार पिता अौर पुत्र ने गाड़ी छोड़ कर खेतों में छिपकर जान बचाई।

 पीड़ित डाक्टर अजय ने सोनू , राजबीर, मोनू निवासी रंगाना के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मंगलवार की सुबह थाना झिंझाना में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी आरएन सिंह ने बताया की नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें