फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन से पूछताछ में खुलेगा राज

Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। राइफल लूट प्रकरण में रिमांड पर चल रहे जर्मन सिंह से पूछताछ के लिए सहारनपुर एटीएस ने पटियाला में डेरा डाल दिया है। पटियाला पुलिस को उम्मीद है कि जर्मन ही राइफल लूट प्रकरण में पूरा राज उगल सकता है। उधर, झिंझाना पुलिस के इंस्पेक्टर वहां से लौटकर आ गए हैं। उनसे मिली जानकारियों के आधार पर झिंझाना पुलिस रिमांड पर चल रहे तीन आरोपियों से पूछताछ करेगी।       
विज्ञापन


अब तक की जांच के बाद पुलिस मान रही है कि जर्मन सिंह ही इस पूरे घटनाक्रम का सूत्रधार है। उसी ने गैंग को खड़ा किया है। लिहाजा सुरक्षा एजेंसियों का पूरा फोकस अब जर्मन पर हो गया है। यही वजह है कि सहारनपुर एटीएस ने पटियाला में ही डेरा डाला हुआ है। पटियाला पुलिस की रिमांड पर चल रहे जर्मन सिंह से जानकारियां जुटाने की कोशिश हो रही है। सूत्रों के मुताबिक सहारनपुर मंडल में कई डेरे हैं। एटीएस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मंडल में जर्मन के संपर्क में और कितने लोग हैं।

कहीं ऐसा तो नहीं कि उसके गैंग से स्थानीय कुछ और लोग भी जुड़े हों। उधर, एनआईए की टीम शनिवार देर रात तक झिंझाना में पुलिस रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों करम सिंह, गुरजेंट और अमरीत  से घंटों पूछताछ के बाद लौट गई। बताया जा रहा है कि एनआईए भी अब पटियाला जाकर जर्मन से पूछताछ कर सकती है। उधर, आईबी और एलआईयू भी यहां पर सक्रिय हैं।  
विज्ञापन


पुलिस को जर्मन के आने का इंतजार
शामली। स्थानीय पुलिस भी इस बात का प्रयास कर रही है कि किसी तरह से जर्मन को रिमांड पर लिया जाए। इस संबंध में पटियाला पुलिस से बात की गई है। पुलिस को लग रहा है कि पटियाला पुलिस कुछ दिन बाद उसे शामली ला सकती है, ऐसे में पुलिस उसके यहां आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद यदि जरूरत हुई तो पटियाला पुलिस का रिमांड खत्म होने के बाद झिंझाना पुलिस उसे कोर्ट से बी वारंट रिमांड मंजूर कराकर उसे यहां ला सकती है।


रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। सुरक्षा एजेंसियां, एटीएस के अलावा एनआईए टीम ने भी पूछताछ की है। तथ्य और सुराग जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, एसपी शामली
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें