फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने सराफ को लूटा

Wed, 13 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। नकाबपोश तीन बदमाशों ने सराफा व्यापारी और उनके दादा को आतंकित करके जेवरात से भरा थैला, नकदी और मोटर साइकिल लूट ली। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। 
विज्ञापन


मूलरूप से गांव भूरा निवासी बाबूराम वर्मा सराफा व्यापारी हैं। भूरा गांव में ही उनकी दुकान है। कई साल पूर्व उन्होंने शामली आकर मकान बना लिया, लेकिन दुकान भूरा में ही करते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे बाबूराम अपने पोते वीशू वर्मा के साथ दुकान बंद करने के बाद बाइक से शामली लौट रहे थे।

भूरा गांव से निकलने के बाद जब वह बराला चौराहे के पास पहुंचे, तो अपाचे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट करके वीशू वर्मा से जेवरात से भरा थैला, 17 हजार रुपये नकदी तथा मोटर साइकिल लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह राहगीरों से मद्द लेकर बाबूराम वर्मा और उनका पोता वीशू वर्मा कैराना कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के लिए चेकिंग कराई, मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला। सूचना पर सीओ भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस घटना की जांच करने में लगी रही।

बदमाशों ने भट्ठा ठेकेदार से पिस्टल, नगदी लूटी
शामली। प्रवीण पुत्र करम सिंह निवासी गांव तलवामाजरा हाल निवासी रेलपार शामली भट्ठा ठेकेदार है। बताया जाता है कि मंगलवार को वह अपनी बाइक पर बनत में रुपए लेने गया हुआ था।

वहां से वह नगदी लेकर चला। दोपहर करीब दो बजे वह बनत से आगे सेंट आरसी कॉलेज के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक रुकवा ली और उसके साथ मारपीट करते हुए आतंकित करते हुए उससे पिस्टल लूट ली और उसके बाद उसके पास से 35 हजार रुपए लूट लिए।

उसके बाद बदमाश मौके से आतंकित करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना आदर्श मंडी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। एसआई सुशील कुमार का कहना है कि आरोपियों के पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनके पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें