फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का हत्यारोपी सहारनपुर जेल में

Thu, 03 Dec 2015 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन में चिकित्सक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपियों के दो साथियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चिकित्सक के कागजात व कपड़े बरामद किए। हालांकि मुख्य हत्यारोपी सहारनपुर जेल में लूट व मर्डर के मामले में बंद है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को सबूत छिपाने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को देहरादून के हर्बटपुर निवासी डा. नारायण सिंह को बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी, जिनकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब एक माह बाद पुलिस को इस केस में सफलता मिली। तीस नवंबर को पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो हत्याकांड के राज खुले। बुधवार को जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक की हत्या बलवा स्टेशन के निकट की गई थी। तीन बदमाशों ने उनसे लूटपाट की, तो उन्होंने एक को पकड़ लिया। जिस पर बदमाश ने चिकित्सक को गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में चिकित्सक का एक मोबाइल भी था, जिसकी स्क्रीन खराब थी।
विज्ञापन


इस मोबाइल को हत्यारोपियों ने बागपत के ओसिक्का निवासी वाकिफ को दे दिया और बैग गांव के ही आसिफ पुत्र समेदीन को दिया। उन्होंने नौ नवंबर को मोबाइल में सिम डाली, तो पुलिस को लोकेशन मिल गई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी रही। गत 30 नवंबर को पुलिस ने कांधला रेलवे स्टेशन के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके कब्जे से चिकित्सक से लूटा गया बैग व जींस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोबाइल उन्हें ताऊ के लड़के इरफान पुत्र उस्मान ने दिया था, जो फिलहाल सहारनपुर जेल में बंद है। एसओ ने बताया कि मोबाइल में केवल एक दिन ही सिम डाला गया था, जिसके बाद मुख्य हत्यारोपी इरफान ने मोबाइल वापस ले लिया था।

 पुलिस ने जब हत्यारोपी इरफान से सहारनपुर जेल में पूछताछ की, तो पता चला कि हत्याकांड को इरफान ने साथी समीर पहलवान पुत्र मेहरबान निवासी जसड़ थाना सरूरपुर मेरठ व जवान पुत्र शौकत निवासी असारा थाना रमाला बागपत के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

 इसमें समीर भी इरफान के साथ सहारनपुर जेल में बंद है, जबकि रिजवान फरार चल रहा है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को हत्याकांड के सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चिकित्सक से 3400 रुपये की हुई लूट
ट्रेन में चिकित्सक के साथ 3400 रुपये लूटे गए थे। इसके अलावा बदमाशों ने चिकित्सक से दो मोबाइल व बैग भी लूटा, जिसमें एक मोबाइल चिकित्सक के बैग में था, जबकि दूसरा उनके पास था। ट्रेन में चिकित्सक की हत्या के आरोपी इरफान, समीर व रिजवान शातिर हैं और पहले भी लूट व हत्या की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

 गत 14 सितंबर को सहारनपुर के मवीं कला में इन तीनों ने बाइक सवार के साथ लूटपाट कर हत्या कर दी थी। इस घटना में सहारनपुर पुलिस ने 19 नवंबर को इरफान व समीर को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि अब इरफान व समीर को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें