फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े आठ लाख रुपये

Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली में सऊदी अरब और कनाडा की कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित अपने पैसे मांगते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी सिकंदर ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। सिकंदर ने बताया कि झिंझाना कस्बा निवासी मुजीब ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके 12 रिश्तेदारों से सऊदी अरब और कनाडा की कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ साल पूर्व साढ़े आठ लाख रुपये लिए थे। साथ ही उनका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया था। कहा था कि पंद्रहदिन के भीतर वीजा बनवाकर दे देंगे। हालांकि उसके बाद न तो वीजा दिया और न ही रुपये वापस किए। सिकंदर ने बताया कि रिश्तेदार उससे अपना रुपया और पासपोर्ट मांगते हैं। उसने झिंझाना जाकर आरोपी मुजीब के बारे में पता किया, तो वहां मालूम चला कि मुजीब अपना आफिस बंद करके कहीं चला गया है। इसके बाद गत 17 जुलाई को मुजीब उसको झिंझाना में बस स्टैंड पर मिला, तो उसने अपने रिश्तेदारों की रकम और पासपोर्ट मांगे। इस पर उसने फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाना पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सिकंदर ने गुहार लगाई कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर उसके रिश्तेदारों की रकम और पासपोर्ट दिलवाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उधार ली रकम दिलवाने की मांग शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी राशिद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करके बताया कि गांव चौतरा निवासी व्यक्ति ने उससे कांधला में प्लाट खरीदने के लिए एक साल पूर्व डेढ लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा है और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। राशिद ने गुहार लगाई कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराकर उसके रुपये दिलवाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें