फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर डाली डकैती 

Mon, 04 Dec 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
गांव इस्सोपुर टील में डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला के गांव इस्सोपुर टील में रविवार की रात पांच बदमाशों ने परिवार का मुखिया को बंधक बनाकर दस हजार रुपये नकदी, दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव इस्सोपुर टील निवासी पीतम के बेटे कृष्ण की पांच दिन बाद शादी होनी है। शादी की तैयारियों में परिवार ने जेवरात, कीमती कपड़े आदि सामान की खरीदारी कर रखी थी। पीतम ने बताया कि रविवार की रात पांच बदमाश उसके घर में घुस आए। इस दौरान परिवार के सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने जब दूसरे कमरे का ताला तोड़ना शुरू कर किया तो शोर होने पर उसकी आंख खुल गई। इसके बाद बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर डाल दिया। इसके बाद घर में रखी 10 हजार रुपये नकदी, दो लाख रुपये कीमत के जेवरात सहित अन्य सामान समेटकर बदमाश फरार हो गए। किसी तरह से बंधन मुक्त होकर उसने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीतम ने बताया कि बदमाशों के पास कोई हथियार नहीं था। शादी से पहले ही घर में डकैती पड़ने से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। पीतम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी हैं कई वारदातें
कांधला। गांव इस्सोपुर टील में डकैती के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ऋषीपाल और धर्मपाल फौजी के घरों में चोरी की वारदात हुई। थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने आज तक खुलासा नहीं किया। इसी कारण बदमाशों का दुस्साहस बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें