फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, दो मरे

Fri, 11 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसा ऊन बस स्टैंड के पास हुआ। जहां सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक फिसल गई।  सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव गागौर निवासी बेहू पुत्र इलम चंद के यहां सहारनपुर के गांव कुरड़ी से बारात आई हुई थी। इसमें सहारनपुर के गांव कुरड़ी निवासी नितिन, सहसपुर निवासी देवेंद्र तथा भायला निवासी ब्रिजेश भी बाइक से आए हुए थे। खाना खाने के बाद तीनों एक बाइक पर निकल गए। जब वह ऊन बस स्टैंड पर पहुंचे, तो गड्ढों की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक करीब 20 मीटर पर तक फिसलती चली गई। इस दौरान बाइक पर सवार तीनों युवकों के सिर सड़क पर जाकर लगे। हेलमेट न होने के कारण तीनों गंभीर घायल हो गए। 

राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में शामली के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही नितिन और देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि ब्रिजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, पोपींद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी गागोर बाइक लेकर ऊन से समान लेने के लिये गया था। जब वह टंकी के पास चौराहे पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह नाले में जा गिरा और चोटिल हो गया। लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें