भंडारी स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना पुलिस गिरफ्त में डायजा फाम के साथ पकड़ा गया युवक।
जीआरपी की टीम ने बुधवार की शाम भंडारी स्टेशन से एक युवक को डाइजापाम और चोरी की मोबाइल के साथ दबोच लिया। आरोपी युवक कई दिनों से स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया।
जौनपुर जंक्शन पर कई दिनों से चोरी व छिनैती की घटनाएं बढ़ गई थी। इसे गम्भीरता से लेते हुए जीआरपी टीम चोरों की खोज में जुटे हुए थे। बुधवार की देर शाम टीम भंडारी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर छानबीन कर रही थी, इसी बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस का देख युवक वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन सिपाही प्रवेश दुबे और अन्य सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 120 ग्राम नशीला पदार्थ डाइजपाम, चोरी की दो मोबाइल मिला। उसने अपना नाम राशिद पुत्र मो. असलम निवासी समुसुद्दीनपुर भंडारी कोतवाली बताया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जीआरपी टीम में एसआई केके सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे, इंद्रदेव सिंह, भानु सिंह और अरविन्द तिवारी रहे।