शामली। गढ़ीपुख्ता गांव में बाप की उम्र के (55) फुफेरे भाई ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म किया। उसको उदास देखकर परिजनों को शक हुआ तो पूछताछ में उसने आपबीती बताते हुए फुफेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया है।
मामला चार दिसंबर का है। मंदबुद्धि युवती घर में अकेली थी। परिवार के लोग सहारनपुर शादी समारोह में गए हुए थे। शाम के समय युवती का फुफेरा भाई राजू निवासी मोहल्ला नंदूप्रसाद शामली घर पर पहुंचा। अकेले देकर युवती को उसने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
रात में शादी समारोह से परिजन वापस लौट आए। दो दिन तक बेटी के बदले स्वभाव के बाद उसके मां-बाप को शक हुआ तो उन्होंने उससे बता की। जिस पर युवती ने परिजनों को आपबीती सुना दी। बेटी के साथ हुई हैवानियत से परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। सोमवार को परिजन थाने में पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने तत्काल आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके फुफेरे भाई पर लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।