फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में इच्छा मृत्यु मांगने वाले प्रापर्टी डीलर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया

Thu, 20 Oct 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
कांधला। प्रापर्टी के विवाद में इच्छा मृत्यु मांगने वाले प्रापर्टी डीलर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को थाने लाई, तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए साजिश के तहत दुष्कर्म की फर्जी तहरीर दिलाई गई है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह कस्बा निवासी महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर प्रापर्टी डीलर असलम   और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीटा तथा कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस असलम को पकड़कर थाने ले आई। थाने में ही असलम की हालत बिगड़ गई। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से शामली रेफर कर दिया। 

असलम की मां फीकन ने थाने में तहरीर देकर कहा कि पूर्व प्रधान अख्तर और वर्तमान प्रधान जीशान से उसके बेटे असलम का विवाद चल रहा है। काफी संपत्ति आरोपियों ने कब्जा ली है तथा एक और मकान कब्जाना चाहते हैं। इससे तंग आकर ही असलम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत पत्र भेजकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की थी। आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते उसके बेटे की हालत खराब हो गई। पूर्व में भी असलम को हार्ट अटैक आ चुका है। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें