फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवती को सरेराह पीटा

Thu, 20 Oct 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों से लड़कर घर से आई युवती को तहसील के सामने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने विरोध कर शोर मचा दिया। परिजन मारपीट करने लगे तो वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और उसके परिजनों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।  प्रेमी युगल रोहाना के स्कूल में साथ पढ़ते हैं। बुधवार को युवती  घर से बिना बताए शहर आ गई। परिजन उसकी तलाश करते हुए आए और तहसील के पास  उसे पकड़ लिया। युवती के नाना ने उसे पकड़ने का प्रयास किया  तो उसने विरोध कर शोर मचा  दिया। परिजनों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। 
सूचना पर पहुंची पुलिस युवती और उसके परिजनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवती का  कहना था कि वह तो अपनी  नौकरी के लिए बात करने आई थी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग    के चलते वह शहर आई थी।  युवक से मिलने को रोकने के लिए उसे पकड़ा था। युवती पहले भी युवक के चक्कर में एक बार घर से जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें