पुलिस द्वारा पकड़ा गया भ्ााई का हत्यारोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में भाभी पर गलत नजर रखने का विरोध करने पर भाई ने ही भाई की गोली मारकर हत्या की थी। ऊन क्षेत्र में चार दिन पूर्व गन्ने के खेत में मृत मिले योगेश की हत्या के खुलासे से यही बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी भाई के पास से आला कत्ल बरामद कर उसका चालान कर दिया है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस पर प्रेस वार्ता में एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र की ऊन चौकी के गांव बझेड़ी निवासी योगेश अपने खेत में चारा लेने गया हुआ था। उसका शव उसी के खेत में गोली लगा हुआ मिला था। उसके छोटे भाई गौरव ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी।
मामले में पिता भालेराम की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी पुलिस केस की जांच कर रही थी। पुलिस के अनुसार योगेेश के छोटे भाई गौरव ने पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल किया। उसने बताया कि वह अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था। इस बात का पता भाई योगेश को चल गया था। उसे डर था कि अब कहीं मौका मिलते ही योगेश उसे अपने रास्ते से न हटा दे। इससे पहले ही गौरव ने सगे बड़े भाई योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद उसने तमंचा और कारतूस को अपने दूसरे खेत में काठा नदी के पास छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा मय कारतूस खेत से बरामद कर लिया।