फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा गाड़ियां लूटने वाला गिरोह, 4 काबू

Fri, 09 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में पुलिस गिरफ्त में लूटपाट के प्रयास के आरोपी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 वाहन चालकों से हथियारों के बल पर लूटपाट की योजना बनाने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को रतिया स्पेशल स्टाफ पुलिस ने उस समय काबू कर लिया जब ये लोग पुलिस स्टाफ की बिना बत्ती वाली गाड़ी को रुकवाकर लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि जब इन लोगों ने पुलिस टीम को देखा तो भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवालों ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों की पहचान विनोद, राणा, सुल्तान निवासी गांव मसूदपुर (हिसार) और मुकेश निवासी रोनत (भिवानी) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रतिया कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा फतेहाबाद में भी वारदात कुबूलने के बाद पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन



रतिया स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सहनाल रोड पर कुछ युवक हथियारों के बल पर आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर स्पेशल स्टाफ के एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और टीम ने अपनी सरकारी गाड़ी से नीी बत्ती को उतार दिया। ओमप्रकाश की टीम पुलिस गाड़ी सहनाल रोड पर गश्त के लिए जा रहे थे। जब वे सहनाल रोड पर पहुंचे तो एकाएक चार युवक उनकी गाड़ी के सामने आए और उनकी गाड़ी रुकवा ली।

ओमप्रकाश ने बताया कि उनमें से एक युवक ने पिस्तौल दिखा दी और एक के पास लोहे की राड और दूसरे के पास सरिया था। ओमप्रकाश ने बताया कि उक्त युवक उनसे लूटपाट की कोशिश करने लगे। इतने में जब युवकों ने देखा की गाड़ी में पुलिस है तो उक्त युवक डर गए और भागने की कोशिश करने लगे। स्पेशल स्टाफ के कर्मचारियों ने उक्त चारों युवक को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से पिस्तौल, राड़ व सरिया बरामद कर चारों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रतिया कोर्ट में पेश किया जहां रतिया कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ओमप्रकाश बिल्लू ने बताया कि  आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने फतेहाबाद में भी कुछ वारदातें की हैं जिस पर पुलिस ने उन्हे पुन: ट्रांजिंट रिमंाड पर ले लिया ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें