फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की रकम नहीं बांटने पर की गई थी अनुज की हत्या

Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रांग साइड को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को गया था सुलझाने - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के नया गांव के पास मृत मिले अनुज की हत्या का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। अनुज की हत्या देहरादून में की गई लाखों की चोरी के हिस्से में आने वाले पचास हजार रुपये नहीं देने पर की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश    की जा रही है। 
विज्ञापन


12 अगस्त की रात अनुज पुत्र नरेंद्र निवासी मस्तगढ़ की लाश गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में पड़ी मिली थी। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए बवंडर खड़ा कर दिया था। हालांकि बाद में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की अनुज की हत्या करने वाला एक आरोपी बड़ी नहर धनैना के पास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

इस बाबत पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि अनुज की हत्या आशीष निवासी लिलौन ने अपने साथी मंटू व अंकित निवासी लिलौन के साथ की थी। पुलिस के अनुसार आशीष तथा अनुज ने देहरादून में दो माह पूर्व चोरी की घटना की थी। उसकी रकम का पचास हजार रुपये हिस्सा नहीं देने पर हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें