फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लोगों ने किया युवती का अपहरण

Wed, 10 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना। पिता के साथ जा रही युवती को कार सवार एक महिला व तीन युवक अपहरण करके ले गये। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढे़ 10 बजे कस्बे की आर्यपुरी बस्ती निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ ग्राम पावटी कला जा रहा था। इसी बीच झिंझाना रोड पर पावटी कला के पास एक कार आकर रुकी।

आरोप है कि तीन युवकों व एक महिला ने कार से उतर कर तमंचे के बल पर युवती को खींच कर कार में डाल लिया तथा फरार हो गये। बाद में पीड़ित पिता ने कोतवाली में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शहजाद, इरशाद, दिलशाद व रकीबा निवासी आर्यपुरी के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें