फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रवीण का शव कृष्णा नदी में मिला

Thu, 09 Nov 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
प्रवीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए प्रवीण का शव कांधला क्षेत्र के गांव सल्फा के पास कृष्णा नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रवीण को अगवा कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मणानंद निवासी प्रवीण (47) दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजनों ने बुधवार को कोतवाली शामली में सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव सल्फा निवासी कुछ किसान अपने खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्हे गांव के समीप से होकर गुजर रही कृष्णा नदी में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नदी में शव होने के सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शनाख्त करने का प्रयास किया। उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शनाख्त प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण के परिजनों ने कांधला पहुंचकर पुलिस से जानकारी लेते हुए बताया कि उन्हे आशंका है कि प्रवीण की अपहरण के बाद हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि प्रवीण के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं नजर आ रहे हैं। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शामली कोतवाली को सूचना दे दी गई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें