गढ़ीपुख्ता। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की विधवा मां ने मामले की शिकायत थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की है।
विधवा अफरोज बेगम निवासी खेड़की ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री नूरजहां की शादी दो साल पूर्व नई दिल्ली निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के कारण शादी के समय से ताने मारते रहे तथा मारपीट कर उत्पीड़न करते है।
आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पुत्री को दहेज की एक लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। अफरोज के अनुसार उसकी पुत्री करीब आठ माह की गर्भवती है। पीड़ित ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस भी जांच में जुट गई है।