फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट कर ले गए बाइकर्स

Wed, 10 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लूट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र में गागौर-बल्ला माजरा मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मोबाइल फोन कंपनी के कर्मचारी से इंडिका कार, लैपटॉप, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। बदमाश पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


हरिद्वार के लक्सर मैन बाजार निवासी अमित कुमार निजी मोबाइल फोन कंपनी के टॉवरों की मेंटीनेंस टीम में कार्य करता है। उनका ऑफिस मंगल पांडेय नगर मेरठ स्थित एपेक्स टॉवर में है। मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे इंडिका कार से वह अपने साथियों सहित गागौर गांव में लगे मोबाइल टॉवर से चेकिंग करने के बाद बल्ला माजरा गांव की तरफ जा रहा था।

बल्ला माजरा पहुंचने से पहले जब वह  भोगी माजरा गांव के पास पहुंचा, तो दो बाइक  सवार चार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर आतंकित करके उनकी  कार रुकवा ली। 

उनसे कार, लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, नकदी आदि लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। राहगीरों की मदद से अमित और उसके साथियों ने चौसाना चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। अमित ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ऊदपुर में मिली लोकेशन पर हाथ नहीं लगे 
रात में ही अमित और उसके साथियों   ने चौसाना पुलिस को लूट की सूचना दे दी थी। अमित ने पुलिस को बताया कि कार में जीपीएस भी लगा हुआ है।   इसके बाद बुधवार तड़के कार की लोकेशन चौसाना क्षेत्र के गांव ऊदपुर   में मिली। पुलिस ने ऊदपुर गांव में जाकर जांच कराई, मगर वहां भी कार का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें