फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर बाइक सवार युवक से लूटपाट

Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांधला। शामली से बड़ौत लौट रहे बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने कांधला थाने पर तहरीर देकर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन


जनपद बागपत के बड़ौत निवासी सतेन्द्र शुक्रवार शाम कांधला थाने पहुंचा। सतेंद्र ने बताया कि वह किसी कार्य से शामली आया था। इसके बाद बाइक से जब वह बडौत लौट रहा था, तो कांधला क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मिले दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। इसके बाद ककड़ीपुर मार्ग के समीप पहुंचने पर उक्त युवकों ने उसकी बाइक  रुकवा ली। 

तमंचा दिखाकर आतंकित करके उससे पांच सौ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश खेत के रास्ते फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें