फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरों का आतंक एसएसपी से मिले लोग

Sat, 18 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन चोरी, छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर एसएसपी को ज्ञापन देने आए नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  शहीद भगत सिंह सेवा दल के कार्यकर्ताओं और नई मंडी, गांधी कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। नागरिकों ने कहा कि कॉलोनियों में वाहन चोर सक्रिय हैं। दिन दहाड़े वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन वाहन चोरी कर लिए गए हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी कॉलोनी की मेन रोड के बजाए दूसरे रास्तों पर गश्त करते हैं। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाने, वाहनों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को दबोचा जाए। इस दौरान सेवा दल के चेयरमैन चौधरी नरेश अरोरा, हन्नी सेखो, सरदार अमरजीत सिंह, अशोक बाठला, राजेंद्र काटी, सरदार यशपाल सेठी, गिरीश गाबा, नवदीप अरोरा, नीरज डाबर, सुनील छाबड़ा, महेश, डॉ. प्रदीप सिंह, नवनीत वत्स आदि मौजूद रहे।       

उधर, बुढ़ाना के गांव जौला निवासी सोनिया अपने पति दिनेश के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसने आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया था। परिजनों ने पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। मामले में पीड़िता के बयान होने हैं। इसको लेकर सोनिया ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें