फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदरावली में गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 28 Dec 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
हत्या के बाद गमजदा मुनव्वर के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली में बृहस्पतिवार रात गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गांव के ही चार युवकों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में लगी रही।
विज्ञापन


गांव खंदरावली निवासी मुनव्वर (30) को बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के बाहर एक स्थान पर ले जाकर गोली मारी गई। घटना की सूचना पर मुनव्वर के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस भी गांव में पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कराई। मुनव्वर को सिर में सटाकर गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया और कहा कि मामले में आरोपियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद नाराज लोग पुलिस को नाराज लोगों ने उसके शव को उठने नहीं दिया।

देर रात 1030 बजे तक ग्रामीण मौके पर ही डटे रहे। ग्रामीणों का कहना था कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठने नहीं देंगे। परिजनों का कहना था कि गांव के ही चार युवक मुनव्वर को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद साजिश के तहत मुनव्वर की हत्या की गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें