फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित सुल्तानीपुर मोड़ के समीप गुरूवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा की सूचना पर पुलिस पहुंचती तब तक युवक भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर एक युवक को धर दबोचा जबकि एक युवक फरार हो गया। प्रतिदिन की तरह कैथी गांव की एक बीएसी की छात्रा साइकिल से कोचिंग पढ़ने रसड़ा आ रही थी। पहले से मौजूद अठिलापुरा गांव निवासी अजीत यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव एवम अरविन्द सिंह पुत्र कमलेश सिंह उक्त छात्रा से छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने तत्काल100 नंबर पुलिस को सुचना दिया। सूचना पर पुलिस पहुचती तबतक दोनों युवक फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पुलिस ने अजीत यादव हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरा युवक अरविन्द सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें