फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवती से गैंगरेप

Fri, 29 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सहारनपुर से शादी में शामिल होने शीमली के कैराना आयी युवती का अज्ञात युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपियों ने युवती को अज्ञात स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया।     
विज्ञापन

युवती के पिता ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
कुछ दिन पूर्व सहारनपुर से एक युवती अपने परिजनों के साथ कैराना के एक मोहल्ले में शादी में शामिल होने आई थी। 19 जुलाई की सुबह 5 बजे युवती जैसे ही घर से बाहर आयी तो अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। युवती के नहीं मिलने पर पिता ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को युवक पीड़िता को पानीपत रोड
तीतरवाड़ा चुंगी के पास छोड़ कर फरार हो गए। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था।
शुक्रवार को पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि युवती ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसे अज्ञात जगह पर रख कर दो युवकों ने दुराचार किया। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें