फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वाले 67 लोग नामजद किए

Wed, 06 Jan 2016 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। सोंता रसूलपुर से लापता हुए लकड़ी व्यापारी की बरामदगी की मांग को लेकर जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में 67 नामजद व 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी गुलिस्तान पुत्र बशीर शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके पुत्र बशीर ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को ग्रामीणों और परिजनों ने हरड़ फतेहपुर गांव के सामने दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर गुलिस्तान की बरामदगी की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा हुआ था।

सोमवार को गुलिस्तान नाटकीय ढंग से कांधला से बरामद हुआ। उसके पास से करीब 96 हजार रुपये भी मिले थे। जिससे पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इस मामले में पुलिस अलग से जांच कर रही है। उधर, जाम लगाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि जाम लगाने के मामले में 67 नामजद ग्रामीण व 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें