फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से दबोचे लूट के दो आरोपी

Mon, 04 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर करीब तीन माह पूर्व हुई लूट में पुलिस ने हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार और लूटा गया पैन कार्ड, पहचान पत्र बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


मेरठ के गंगानगर निवासी अमरदीप बालियान से 27 दिसंबर 2015 की दोपहर हथियारबंद चार बदमाशों ने आतंकित करते हुए 10 हजार रुपये और पर्स लूट लिया था। पीड़ित के अनुसार उसने घटना वाले दिन ही पुलिस को सूचना दी थी कि वह बाइक से कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला रिश्तेदारी में जा रहा था।

तभी पूर्वी यमुना नहर पटरी पर चार बदमाशों ने उसे लूट लिया। उसने इनकी पहचान पवन, हिमांशु, सुनील निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में की थी, जबकि एक अज्ञात युवक भी इनके साथ था। आरोप था कि इन लोगों ने उससे पांच लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो उसने 20 जनवरी को न्यायालय के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उधर, थानाध्यक्ष नरेशपाल यादव ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर पवन और हिमांशु को गिरफ्तार कर लूट में प्रयोग की गई कार व पीड़ित युवक से लूटा गया पैन कार्ड व पहचान पत्र बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पत्रकार को देने लगा धमकी 
गिरफ्तार आरोपियों से कांधला थाने में एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार ने बातचीत करनी चाही, तो वह आगबबूला हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें