फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में आग से फसल जली

Mon, 04 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
ब्रजमनगंज में शनिवार रात जली फसल। - फोटो : राज उजागिर यादव
विज्ञापन
अड्डा बाजार/बृजमनगंज  गांवों में  तेज हवा के साथ ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो गया है। शनिवार रात दो जगहों पर आग लगने से कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


नौतनवा क्षेत्र के भैंसहिया पाठक के अजय कुमार चौरसिया की करीब आधा एकड़ और बैजनाथपुर उर्फ चरका के राजेंद्र प्रजापति की इतनी ही फसल राख हुई है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। अड्डा-संपतिहा पीडब्लूडी से चरका को जोड़ने वाले पिच मार्ग के पास खेत में लपटें देख चौराहा और दोनों गांव के लोग शोर मचाते दौड़े। किसी तरह से आग पर काबू पाया। एसडीएम विक्रम सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मियों को मौके पर  भेजा गया है। कानूनगो रमेश लाल ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार शाहाबाद टोला रमगढ़वा निवासी प्रभु विश्वनाथ का खेत देबलाशपुर में है। शनिवार रात करीब 12 बजे  हाईटेंशन तार गिर जाने से एक बीघा फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें