फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिल गया कोल्हू संचालक

Mon, 18 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला । अपहृत कोल्हू संचालक को पुलिस ने गांव इस्सोपुर टील के जंगल से बरामद कर लिया। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा से तीन दिन पूर्व कोल्हू संचालक जोगेंद्र का अपहरण कर लिया था। उसके साथी कोल्हू संचालक जावेद ने मामले में कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी सुशील, रिजवान, सादिक, भूरा सहित छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम गांव इस्सोपुर टील के ग्रामीणों ने सूचना दी कि टीले के निकट एक युवक बदहवास हालत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद में पुलिस ने मौके पर उसकी शिनाख्त जोगेन्द्र के  रूप में की। उसकी बरामदगी के बाद जोगेन्द्र के परिजनों को सूचना दी गयी। देर रात ही पुलिस ने सुशील को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर सुशील को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष को जोगेंद्र ने पूछताछ में बताया जब वह कोल्हू से जा रहा था, तो हथियारबंद आधा दर्जन युवक उसको कार में डालकर ले गए थे। तभी से उसे गन्ने के खेत में आंखों पर पट्टी बांधकर रखा गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें