फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में महिला की गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Nov 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। गांव जहानपुरा में घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती की मदद करने के शक में रविवार रात घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  पुलिस ने युवती के भाई सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक महिला नौशीदा (35) गांव जहानपुरा निवासी वाजिद की पत्नी थी। वाजिद ट्रक चालक है और ट्रक लेकर राजस्थान गया हुआ है। घटना के वक्त वह अपने मकान में सो रही थी।

उसके साथ उसकी सास रुकसाना, देवर सादिक, देवरानी मदीना और दो बच्चे भी सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब दो बजे चार लोग घर में घुस आए और नौशीदा के सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए और शोर मचाया तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतका की सास रुकसाना ने बताया कि चार माह पूर्व उसका छोटा लड़का वासिल पड़ोस की एक लड़की को बहला फुसला कर ले गया था। बाद में दोनों को पकड़ लिया था। इस मामले में दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। लड़की पक्ष ने नौशीदा पर वासिल के साथ  जाने में मदद करने का आरोप लगाया था और उससे रंजिश रखते थे।

इसी रंजिश में  लड़की के भाई सावेज, उसके ताऊ के लड़के अब्दुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नौशीदा की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतका की सास की तहरीर पर गांव जहानपुरा निवासी सावेज व अब्दुल रहीम और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  पूरे मामले की छानबीन के बाद ही हत्या का मुख्य कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें