कैराना (ब्यूरो)। ग्राम बरनावी निवासी अमीरा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही दो युवक उसके घर में घुस आये। दोनों युवकों ने उसके कानों पर हमला बोल दिया और कानों के सोने के कुंडल को नोच लिया।
महिला ने इस दौरान विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।