शामली गुलशन नगर में शव को देखते लोग।
- फोटो : शामली गुलशन नगर में शव को देखते लोग।
शामली। मोहल्ला गुलशन नगर में ईदगाह के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
तलाशी के दौरान उसी जेब से निकले कागजों के आधार पर उसकी पहचान मुकेश (45) निवासी दयानंद नगर के रूप में हुई। सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की ईदगाह के पास मोहल्ला गुलशन नगर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो उसकी जेब से कुछ कागजात मिले। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त मुकेश निवासी खेड़का (बागपत) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि मुकेश दयानंद नगर में अपने भाई के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार मुकेश को शराब पीने की आदत थी।