फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में डाका, नौ पशु ले गए बदमाश

Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
थानाभवन । गांव भैसानी इस्लामपुर में हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी मालिक और नौकर को बंधक बनाकर नौ पशु लूट लिए। बदमाश पशुओं को ट्रक में लादकर ले गए। डेयरी संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाकर मौके पर छानबीन कराई, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।  
विज्ञापन


गांव निवासी आबिद पुत्र हाजी मकसूद का गोगवान मार्ग पर घेर है। आबिद ने दो सप्ताह पूर्व घेर में डेयरी का कार्य शुरू किया है। रविवार रात करीब 11 बजे जब आबिद और उनका नौकर शेरू घेर में सो रहे थे, तो 10 से ज्यादा बदमाश हथियारों से लैस होकर दीवार फांदकर घेर में घुस आए। तमंचों से आतंकित कर बदमाशों ने आबिद और शेरू को बंधक बना लिया तथा डेयरी में बंधे नौ पशुओं को ट्रक में लाद लिया। आबिद को बदमाश अपने साथ ले गए और घेर से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर बांधकर डाल दिया। 

नौकर शेरू को बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया। लूटपाट मचाने के बाद बदमाश फरार हो गए। सोमवार सुबह आबिद के परिजन डेयरी पर पहुंचे और नौकर शेरू को कमरे से मुक्त किया, तब वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद          आबिद की तलाश की तो वह ट्यूबवेल पर बंधा मिला। इसके बाद थानाभवन पुलिस को सूचना दी गई, तो पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि डेयरी के पास ट्रक और पशुओं के पैरों के निशान मिले हैं। टायरों के निशान देखकर यह अंदेशा लगाया गया है कि पशुओं को बदमाश ट्रक में लाद कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर फोरेंसिक एक्सपर्ट                टीम को बुलाकर भी छानबीन कराई गई। इसके बावजूद बदमाशों का सुराग नहीं मिला। उधर, इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी शोकेंद्र पाल का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें