फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने लगाए पोस्टर

Wed, 22 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। अपहृत अनमोल उर्फ संयम को बरामद कराने के लिए सीबीआई ने जनता से उम्मीद लगाई है। पोस्टर बनवाकर थानों और अन्य स्थानों पर चस्पा कराए गए हैं, जिसमें अनमोल के बारे में सूचना देने वाले को दो लाख इनाम देने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शामली के मोहल्ला गांधीगंज निवासी व्यापारी मनोज अग्रवाल के बेटे अनमोल उर्फ संयम का 15 अप्रैल 2011 को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। मनोज अग्रवाल ने शामली कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने वारदात का खुलासा कर गारमेंट व्यापारी सचिन गोयल को गिरफ्तार किया था तथा बागपत के गांव तुगाना निवासी बदमाश का नाम भी प्रकाश में आया था।

हालांकि अनमोल के पिता ने खुलासे पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद इस मामले की विवेचना एक सितंबर 2014 को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को सौंप दी गई थी। तब से सीबीआई टीम अनमोल को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है। कई बार शामली में आकर टीम पड़ताल कर चुकी है, इसके बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। सोमवार को भी सीबीआई टीम शामली पहुंची, जिसके बाद टीम ने अनमोल की बरामदगी के सिलसिले में बनाए गए पोस्टर थानों तथा अन्य स्थानों पर चस्पा कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें अनमोल का फोटो भी लगाया गया है। सूचना देने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें